

- भारत,
- 23-Dec-2023 06:43 AM IST
- , (अपडेटेड 23-Dec-2023 08:30 PM IST)
लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस के संगठन में बड़ा फेरबदल का ऐलान हुआ है. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी कांग्रेस के एआईसीसी प्रभारी पद से मुक्त कर दिया गया है, जबकि राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया. रमेश चेन्निथला को महाराष्ट्र का एआईसीसी का प्रभारी नियुक्त किया गया है.
कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रियंका गांधी पार्टी महासचिव बनी रहेंगी. अविनाश पांडे उत्तर प्रदेश में पार्टी प्रभारी होंगे, जबकि मुकुल वासनिक गुजरात में प्रभारी होंगे.

- भारत,
- 23-Dec-2023 06:43 AM IST
- , (अपडेटेड 23-Dec-2023 05:52 PM IST)
अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा महज 1.24 मिनट में होगी। काशी के पंडितों ने यह मुहूर्त तय किया है। द्रविड़ बंधु पं. गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ और पं. विश्वेश्वर शास्त्री ने बताया कि 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकेंड से मूल मुहूर्त होगा, जो 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकेंड तक चलेगा। यानी कुल 1 मिनट 24 सेकेंड का ही प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त होगा।"
इस मुहूर्त की शुद्धि भी की जाएगी। मुहूर्त शुद्धि का समय 20 मिनट का होगा। यह 19 जनवरी की शाम 6 बजे से शुरू होगा, जो 6 बजकर 20 मिनट तक चलेगा। इसके बाद 20 जनवरी को सूर्योदय से पहले मुहूर्त शुद्धि का संकल्प होगा। पंडित गणेश्वर शास्त्री ने ही काशी कॉरिडोर के लोकार्पण और राम मंदिर शिलान्यास का मुहूर्त तय किया था।

- भारत,
- 23-Dec-2023 06:43 AM IST
- , (अपडेटेड 23-Dec-2023 05:26 PM IST)
हिंद महासागर में सऊदी से भारत आ रहे एक ऑयल वैसेल एमवी केम प्लूटो पर शनिवार को ड्रोन से हमला हुआ है। भारतीय नौसेना के मुताबिक इस जहाज पर 20 भारतीय क्रू मेंबर्स सवार हैं। वहीं, भारतीय सेना ने कोस्ट गार्ड के पैट्रोलिंग वैसेल ICGS विक्रम को उस जगह के लिए रवाना कर दिया है, जहां हमला हुआ है।
जहाज सऊदी अरब से मेंगलुरु जा रहा था। इसमें क्रूड ऑयल है। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक हमले में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन जहाज पर आग लग गई। इस आग पर काबू पा लिया गया है। लाइबेरिया के झंडे वाला यह जहाज इजराइल से संबंधित बताया जा रहा है।

- भारत,
- 23-Dec-2023 06:43 AM IST
- , (अपडेटेड 23-Dec-2023 05:24 PM IST)
वनडे वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद से ही हार्दिक पंड्या मैदान पर वापसी नहीं कर पाए हैं. अब उनकी वापसी लंबे वक्त के लिए टल सकती है और माना जा रहा है कि वो आईपीएल 2024 से भी बाहर हो सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो ये मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा झटका होगा

- भारत,
- 23-Dec-2023 06:43 AM IST
- , (अपडेटेड 23-Dec-2023 05:23 PM IST)
एयर इंडिया को आज 20 एयरबस ए350-900 नए विमानों की डिलीवरी हुई है. ये विमान फ्रांस से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, जहां, एयर इंडिया के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया

- भारत,
- 23-Dec-2023 06:43 AM IST
- , (अपडेटेड 23-Dec-2023 03:58 PM IST)
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में कंपकंपा वाले ठंड पड़ रही है। देश की राजधानी दिल्ली, राजस्थान, पंजाब- हरियाणा सहित कई राज्यों में सुबह धुंध की चादर देखने को मिल रही है। पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में आज भी कड़ाके की ठंड महसूस की गई। लुधियाना 2.8 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। राज्य में शीतलहर जैसी स्थिति के कारण हरियाणा के सभी सरकारी और निजी स्कूल 1 से 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। राज्य सरकार ने अभी से यह घोषणा कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों सर्दी और तेज होने वाली है।

- भारत,
- 23-Dec-2023 06:43 AM IST
- , (अपडेटेड 23-Dec-2023 03:49 PM IST)
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को पत्र लिखा है. पत्र में लिखा है, "मुझे यह भी उम्मीद है कि अध्यक्ष के रूप में आप हर समय विपक्ष की चिंताओं को ध्यान में रखेंगे. सरकार का अपना रास्ता होगा लेकिन विपक्ष को, आप आसानी से सहमत होंगे, अपनी बात कहनी होगी. मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि आप संसदीय लोकतंत्र के इस बुनियादी सिद्धांत का अक्षरश: पालन करेंगे."

- भारत,
- 23-Dec-2023 06:43 AM IST
- , (अपडेटेड 23-Dec-2023 03:48 PM IST)
कम्प्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2022 में कैंडिडेट के सिलेक्शन और उनको नियुक्ति देने की प्रक्रिया पर राजस्थान हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है। जस्टिस गणेशराम मीणा की एकलपीठ ने नेहा भडाना और अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिए।
इसके साथ ही कोर्ट ने राज्य सरकार और कर्मचारी चयन बोर्ड को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा कि कम्प्यूटर साइंस में स्नातक की डिग्री होती ही नहीं है, तो ऐसी डिग्री नहीं रखने वालों को अपात्र क्यों माना जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगने के कारण 9862 पदों पर नियुक्तियां अटक गई है।

- भारत,
- 23-Dec-2023 06:43 AM IST
- , (अपडेटेड 23-Dec-2023 03:46 PM IST)
जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (एसएमएस) की जनरल मेडिसिन डिपार्टमेंट टीम ने ब्लड कैंसर मरीज का बोन मेरो ट्रांसप्लांट किया। ये पहली बार है, जब मेडिसिन विभाग ने इस तरह का ट्रीटमेंट करके कैंसर मरीज का इलाज किया है। इस नई पहल के बाद अब ब्लड कैंसर मरीज को फायदा होगा। उनकी वेटिंग कम होगी।
एलोजेनिक बोन मेरो ट्रांसप्लांट को सबसे जटिल ट्रांसप्लांट माना जाता है। एलोजेनिक ट्रांसप्लांट में मरीज के भाई या बहन से स्वस्थ स्टेम सेल्स लेकर मरीज के शरीर में ट्रांसफर किए जाते हैं। जो विकृत सेल्स का स्थान लेकर स्वस्थ रक्त सेल्स बनाना शुरू कर देते हैं। साथ ही नया इम्यून सिस्टम विकसित होता है। इसमे कैंसर विरोधी क्षमता होती है।
सवाई मान सिंह अस्पताल के बोन ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ व हेमाटोलॉजिस्ट डॉ. विष्णु शर्मा ने बताया- उनकी यूनिट में गंभीर ब्लड कैंसर से पीड़ित एक मरीज भर्ती हुआ था। इसे पहले कीमोथेरेपी देकर कैंसर को कंट्रोल किया। बाद में कैंसर की गंभीरता को देखते हुए बोन मेरो ट्रांसप्लांट का सुझाव दिया।

- भारत,
- 23-Dec-2023 06:43 AM IST
- , (अपडेटेड 23-Dec-2023 03:44 PM IST)
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज जैसलमेर आई हैं। वे पोकरण स्थित फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पोकरण जाएंगी। यहां वे पोकरण फिल्ड फायरिंग रेंज में सेना की ओर से होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में महिलाओं के साथ संवाद करेगीं। प्रशासन ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम की सभी तैयारियों को शुक्रवार को ही पूरा कर लिया गया था।

- भारत,
- 23-Dec-2023 06:43 AM IST
- , (अपडेटेड 23-Dec-2023 09:12 AM IST)
30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अयोध्या यात्रा की वजह से लखनऊ-गोरखपुर हाईवे को दोपहर तक के लिए बंद कर दिया जाएगा. इस रूट से जाने वालों को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जाने दिया जाएगा

- भारत,
- 23-Dec-2023 06:43 AM IST
- , (अपडेटेड 23-Dec-2023 09:08 AM IST)
जम्मू कश्मीर में राजौरी में हुए आतंकी हमले के बाद इलाके में तनाव है.राजौरी-पुंछ में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है

- भारत,
- 23-Dec-2023 06:43 AM IST
- , (अपडेटेड 23-Dec-2023 07:39 AM IST)
जाने माने यूट्यूबर, मोटिवेशनल स्पीकर और खुद को बिजनेस गुरु कहने वाले विवेक बिंद्रा पर मारपीट का आरोप लगा है. विवेक के खिलाफ नोएडा सेक्टर-126 थाने में केस दर्ज किया गया है. शिकायत महिला के भाई वैभव ने की है. इसी महीने 6 दिसंबर को ही विवेक बिंद्रा की शादी हुई थी

- भारत,
- 23-Dec-2023 06:43 AM IST
- , (अपडेटेड 23-Dec-2023 07:20 AM IST)
पंजाब के तरन तारन जिले में मुठभेड़ के बाद एक गैंगस्टर और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है. सूचना मिलने पर जब पुलिस कार्रवाई करने पहुंची तो दोनों भागने लगा. इस दौरान पुलिस ने दोनों को रुकने के लिए कहा तो उसमें एक एक ने पुलिस पर गोली चला दी. जवाई कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की. इस दौरान चरनजीत सिंह उर्फ राजू को गोली लग गई.

- भारत,
- 23-Dec-2023 06:43 AM IST
- , (अपडेटेड 23-Dec-2023 07:11 AM IST)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज जैसलमेर जाएंगी. यहां वो कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी. सेना के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में आयोजित राजीविका मिशन के महिला सहायता समूह लखपति दीदी के कार्यक्रम में शामिल होंगी और राजीविका की लाभार्थी महिलाओं से संवाद करेंगी. राष्ट्रपति के जैसलमेर दौरे को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर है.

- भारत,
- 23-Dec-2023 06:43 AM IST
- , (अपडेटेड 23-Dec-2023 06:44 AM IST)
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी IMF ने शुक्रवार को भारत की आर्थिक स्थिति की समीक्षा करते हुए एक रिपोर्ट जारी की। इसके मुताबिक, भारत पर लगातार कर्ज बढ़ता जा रहा है।
सरकार इसी रफ्तार से उधार लेती रही तो 2028 तक देश पर GDP का 100% कर्ज हो सकता है। ऐसा हुआ तो कर्ज चुकाना मुश्किल हो जाएगा।
भारत सरकार पर कुल कर्ज कितना है और बीते 9 साल में कितना बढ़ा है?
बिजनेस स्टैंडर्ड ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि सितंबर 2023 में देश पर कुल कर्ज 205 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इसमें से भारत सरकार पर 161 लाख करोड़ रुपए, जबकि राज्य सरकारों पर 44 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा कर्ज है।
2014 में केंद्र सरकार पर कुल कर्ज 55 लाख करोड़ रुपए था, जो सितंबर 2023 तक बढ़कर 161 लाख करोड़ हो गया है। इस हिसाब से देखें तो पिछले 9 साल में भारत सरकार पर 192% कर्ज बढ़ा है। इसमें देश और विदेश दोनों तरह के कर्ज शामिल हैं।
इसी तरह अब अगर विदेशी कर्ज की बात करें तो 2014-15 में भारत पर विदेशी कर्ज 31 लाख करोड़ रुपए था। 2023 में भारत पर विदेशी कर्ज बढ़कर 50 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है।
भारत में हर आदमी पर 9 साल में कितना रुपए कर्ज बढ़ा है?
सितंबर 2023 में देश पर कुल कर्ज 205 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इनमें केंद्र और राज्य सरकारों के कर्ज शामिल हैं। भारत की कुल आबादी 142 करोड़ मान लें तो आज के समय में हर भारतीय पर 1.40 लाख रुपए से ज्यादा कर्ज है।
2004 में भारत सरकार पर कितना कर्ज था और साल-दर-साल ये कैसे बढ़ा है?
2004 में जब मनमोहन सिंह की सरकार बनी तो भारत सरकार पर कुल कर्ज 17 लाख करोड़ रुपए था। 2014 तक तीन गुना से ज्यादा बढ़कर ये 55 लाख करोड़ रुपए हो गया। इस समय भारत सरकार पर कुल कर्ज 161 लाख करोड़ रुपए है।

- भारत,
- 23-Dec-2023 06:43 AM IST
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी IMF ने शुक्रवार को भारत की आर्थिक स्थिति की समीक्षा करते हुए एक रिपोर्ट जारी की। इसके मुताबिक, भारत पर लगातार कर्ज बढ़ता जा रहा है।
सरकार इसी रफ्तार से उधार लेती रही तो 2028 तक देश पर GDP का 100% कर्ज हो सकता है। ऐसा हुआ तो कर्ज चुकाना मुश्किल हो जाएगा।
भारत सरकार पर कुल कर्ज कितना है और बीते 9 साल में कितना बढ़ा है?
बिजनेस स्टैंडर्ड ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि सितंबर 2023 में देश पर कुल कर्ज 205 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इसमें से भारत सरकार पर 161 लाख करोड़ रुपए, जबकि राज्य सरकारों पर 44 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा कर्ज है।
2014 में केंद्र सरकार पर कुल कर्ज 55 लाख करोड़ रुपए था, जो सितंबर 2023 तक बढ़कर 161 लाख करोड़ हो गया है। इस हिसाब से देखें तो पिछले 9 साल में भारत सरकार पर 192% कर्ज बढ़ा है। इसमें देश और विदेश दोनों तरह के कर्ज शामिल हैं।
इसी तरह अब अगर विदेशी कर्ज की बात करें तो 2014-15 में भारत पर विदेशी कर्ज 31 लाख करोड़ रुपए था। 2023 में भारत पर विदेशी कर्ज बढ़कर 50 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है।
भारत में हर आदमी पर 9 साल में कितना रुपए कर्ज बढ़ा है?
सितंबर 2023 में देश पर कुल कर्ज 205 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इनमें केंद्र और राज्य सरकारों के कर्ज शामिल हैं। भारत की कुल आबादी 142 करोड़ मान लें तो आज के समय में हर भारतीय पर 1.40 लाख रुपए से ज्यादा कर्ज है।
2004 में भारत सरकार पर कितना कर्ज था और साल-दर-साल ये कैसे बढ़ा है?
2004 में जब मनमोहन सिंह की सरकार बनी तो भारत सरकार पर कुल कर्ज 17 लाख करोड़ रुपए था। 2014 तक तीन गुना से ज्यादा बढ़कर ये 55 लाख करोड़ रुपए हो गया। इस समय भारत सरकार पर कुल कर्ज 161 लाख करोड़ रुपए है।