
- भारत,
- 11-Dec-2019 05:42 PM IST
जयपुर, केन्द्र सरकार के नागरिकता संशोधन विधेयक के असंवैधानिक प्रावधानों के विरुद्ध राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धरना प्रदर्शन गांधी सर्किल जयपुर में हुआ। इस धरने में सम्पूर्ण मंत्री परिषद्, कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे। इस प्रदर्शन में माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शिरकत करते हुए कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया। प्रदर्शन में माननीय उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट व मंत्री भंवर सिंह भाटी भी मौजूद थे।अशोक गहलोत ने अनुच्छेद 370 हटाने और नागरिकता (संशोधन) विधेयक जैसे अहम मुद्दों पर विपक्ष को भरोसे में न लेने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना की। उन्होंने देश में आर्थिक मंदी पर भी चिंता जताई और कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार का देश को चलाने के प्रति रवैया ‘‘अच्छा नहीं'' है। गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र में लोगों की राय और विपक्ष मायने रखता है और सरकार के खिलाफ असंतोष को राजद्रोह के मुकदमे दायर कर या लोगों को राष्ट्र-विरोधी बताकर दबाया नहीं जा सकता।