जयपुर / राजस्थान प्रदेश के सरकारी क्षेत्र में पहला हार्ट ट्रांसप्लांट, SMS अस्पताल ने रचा बड़ा इतिहास

राजस्थान में सरकारी क्षेत्र में पहला हार्ट ट्रांसप्लांट हुआ। प्रदेश के SMS अस्पताल ने आज बड़ा इतिहास रचा। SMS अस्पताल में सुबह हार्ट का पहला ट्रांसप्लांट किया गया। फिलहाल हार्ट रिसिपिएंट्स चिकित्सकों के अंडर ऑब्जर्वेशन में है। ऑपरेशन के बाद आईसीयू में हार्ट रिसिपिएंट्स की मॉनिटरिंग चल रही है।

Vikrant Shekhawat : Jan 16, 2020, 03:48 PM
राजस्थान में सरकारी क्षेत्र में पहला हार्ट ट्रांसप्लांट हुआ। प्रदेश के SMS अस्पताल ने आज बड़ा इतिहास रचा। SMS अस्पताल में सुबह हार्ट का पहला ट्रांसप्लांट किया गया। फिलहाल हार्ट रिसिपिएंट्स चिकित्सकों के अंडर ऑब्जर्वेशन में है। ऑपरेशन के बाद आईसीयू में हार्ट रिसिपिएंट्स की मॉनिटरिंग चल रही है। 

दो किडनी और लीवर का भी प्रत्यारोपण:
दरअसल राजसमंद का "देवदूत" जाते जाते चार लोगों को जीवनदान दे गया। मरीज 10 जनवरी को सड़क हादसे में ब्रेनडेड अवस्था में पहुंच गया था। अस्पताल की सफल काउंसलिंग के बाद परिजनों ने दी अंगदान को सहमति दी। जिसके बाद अस्पताल में देर रात 12:00 बजे से कैडर ट्रांसप्लांट की तैयारी शुरू हुई। SMS अस्पताल में अलसुबह हार्ट का पहला ट्रांसप्लांट किया गया। इसके अलावा दोनों किडनी का भी अस्पताल में ही प्रत्यारोपण हुआ, जबकि लीवर को ग्रीन कॉरिडोर के जरिए निम्स हॉस्पिटल भेजा गया।